Tuesday, May 19, 2020

#BAGHELI SONG : Ham sab sath hai - Writer & Singer : Abhishek Rshik

हम सब साथ है: बघेली सांग शोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, 


हम सब साथ है, बघेली सांग- # युवा एकता परिषद के   संरक्षक  श्री सचिन शर्मा सूर्य  जी के मार्गदर्शन और अविनाश फिल्म के बैनर तले फिल्माया गया है। 



गाने की  शूटिंग और एडिंग  किंग्स प्रोडक्शन सतना   द्वारा किया गया, सबसे खास बात यह है कि इस गाने के राइटर और सिंगर एक ही है जिसे लोग विंध्य के भजन सम्राट के रूप में ज्यादा जानते हैं क्योंकि ये सबसे ज्यादा भजन कीर्तन की गायन करते हैं इसलिए उनके नाम में भी रसिक की पदवी लगाई जाती है इनका पूरा नाम अभिषेक तिवारी है लेकिन ज्यादातर लोग अभिषेक रसिक के नाम से जानते हैं और जो ज्यादा करीबी है उन्ह ं ये भी पता है कि ये बघेली एक्टर अविनाश तिवारी के छोटे भाई है 



इस गाने का एक सबसे प्रमुख संदेश है कि हम साथ साथ है इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए इस गाने पर आठ (8) यूट्यूब चैनल के कलाकारों द्वारा फिल्मांकन किया गया है जिसके चैनल के नाम और कलाकारों के नाम इस प्रकार है।


(१) बघेली धरोहर - श्री सुभाष चंद्र मिश्रा जी। (२) कृष्णा म्यूजिक (फिल्म प्रोडक्शन हाउस) सुधीर पाण्डेय (३) विंध्या फिल्म - नवीन तिवारी (जनमेजय) (४) किंग्स प्रोडक्शन- पुष्पराज सिंह उर्फ ​​राजा भैया, 


(५) अविनाश तिवारी- अविनाश तिवारी, (६) शैलू -    शैलू  शर्मा, ( 7) युवा एकता परिषद युवा आगाज- सचिन शर्मा (8) रसिक भजन- अभिषेक तिवारी रसिक


हम सब साथ है बघेली सांग रिलीज होने के कुछ घंटेो में ही शोशल मीडिया पर वायरल हो गया और लोगों ने गाने की जमकर तारीफ भी की यूट्यूब चैनल पर भी तारीफ से भरे हुए कमेंट करने पर लोग पीछे नहीं हटे, बघेली के गायक और एक्टर अविनाश तिवारी ने इस गीत को मुस्कुरातेगा इंडिया (भारत) के तर्ज पर फिल्मांकन किया है उनका कहना है कि हमारी मातृभाषा बोली पर भी एक गाना ऐसा होना चाहिए जिससे हम सब एकजुट हों



 और संगठन के लिए प्रेरित हो साथ ही उन्होंने अपने फैंस और चाहने वालों से अनुरोध किया है कि इस गाने की आडियो में अपनी खुद की वीडियो बनाये और उसे शोशल मीडिया पर शेयर करे और अविनाश तिवारी को भी भेज सकते हैं।

युवा एकता परिषद के संरक्षक श्री सचिन शर्मा ने भी इस गीत की तारीफ करने के साथ ही कहा- " बघेलखण्ड के लोगों की स्थानीय भाषा बघेली को बढ़वा देने के उद्देश्य से बघेली कलाकार भाई अविनाश तिवारी द्वारा बघेली भाषा में संदेश देने के उद्देश्य से बघेली गाने के साथ यह वीडियो बनाया गया है जो बहुत ही प्रशंसनीय है युवा एकता परिषद बघेली गायक अभिषेक रसिक का!-हृदय से आभारी है |
यह वीडियो निश्चित रूप से एक अच्छा संदेश वाहक साबित होगा |

Sunday, November 4, 2018

Diwali ke dohe & Deepawali k bakhan

Diwali k dohe|Deepawali ka bakhan

दीप जलते हैं, जगमगाता है घर,
उजाला आकर तिमिर, को लेता है हर।

आते ही दीपावली,
गूंज उठती हर एक गली,
मन तो प्रफुल्लित होता ऐसे,
युगों के बाद खिली कली।

 जोर जोर से शोर है  होता,
दीपावली को कोई न सोता,
मानो उस दिन खुशियाली का
हर कोई बीज है बोता,
 बूढ़े हो जाते उस दिन जवान,
 वो अपनी वाणी से करते दीपावली का बखान,
 बच्चों के साथ खेल कर, बूढ़े हो जाते बच्चों सामान,
 बुढ़ापे के सारे रोग,  लक्ष्मी माता  लेती हर,

दीप जलते हैं जगमगाता है घर,
उजाला आकर तिमिर को लेता है हर।

 चारों तरफ फैल जाती खुशहाली
 वृक्षों में जुगनू चमकते तो ,
दीपक जलाए हुए हैं डाली
 प्रेम की होती है बौछारें,
 पुत्र अपनी माता को पुकारे,
माता कर देती पुत्र को निहाल,
 धन-धान्य देकर कहती इसको संभाल,
 ले जाकर इसको अच्छे से घर

दीप जलते हैं जगमगाता है घर,
उजाला आकर तिमिर को लेता है हर।

सेठो को तो इस दिन का इंतजार होता है,
क्योंकि उन्हें लक्ष्मी से ज्यादा ही प्यार होता है,
अंग अंग में छा जाती उमंग,
 चाहे उसमें लगा हो कितना भी जंग,
 छा जाती खुशी पाँव से लेकर के सर,

 दीप जलते हैं जगमगाता है घर,
उजाला आकर तिमिर को लेता है हर।


 मदिरा और जुआ की शान है बढ़ती,
 ये जानकर भी पत्नी पति से नहीं झगड़ती,
 जुआ चाहे वो हारे चाहे वो जीते,
 मदिरा तो वह खूब है पीते,
उनको नहीं होता है पैसों का डर ,

दीप जलते हैं जग-मगाता है घर,
 उजाला आकर तिमिर को लेता है हर।
Happy diwali 2018
jitendra Tiwari

Monday, October 1, 2018

Happy and Safe Diwali

दिवाली मे  सुरक्षा 
(Safety Tips For Diwali )

नमस्कार दोस्तों आप सभी को दीपावली की ढेर सारी शुभकामनाये... 

Happy Diwali Safe wali

दोस्तों आप सभी को भली भांति इस चीज का पता है, की दीपावली का त्यौहार हिन्दू धर्म का प्रमुख त्यौहार है
 इस लिये सभी लोग अपने अपने पसंद के अनुसार सेलिब्रेट करते है। परन्तु पटाखे का प्रयोग सभी लोग
 करते है जिसे हम आतिश बाजी भी कह सकते है। पटाखों की बहुत सारी वेरायटी है, कोई तेज आवाज करता है तो कोई रोशनी करता है कोई चिंगारी फेकता है तो कोई अपना रूप बदल कर दूसरा रूप धारण करता है। 



happy and safe Diwali
Add caption

पटाखों और आतिशबाजी के बिना दिवाली का त्यौहार मनाया भी नहीं जा सकता क्यों की सब कुछ फीका -फीका सा लगने लगेगा परन्तु सुरक्षा के साथ आतिशबाजी करे तो रंग में भंग नहीं होगा और हम पूरी तरह त्यौहार का आनंद उठा सकेगे, तो हमें कुछ सावधानिया रखनी पड़ेगी। 


(१ ) धीमी आवाज और धुआँ रहित पटाखों का उपयोग करे 
(२) कम रसायन वाले पटाखों का इस्तेमाल करे 
(३) छोटे बच्चो को अकेले पटाखा चलने की अनुमति न दे 
     अभिवावक उनके साथ रहे 
(४ ) टेरीकाट, नायलोन , रेशम के कपड़े  पहन कर कतई 
      आतिस बाजी न करे 
(५) कचरे य डीजल पेट्रोल , केरोसिन , सी ऐन जी , 
     अल पी जी तथा किसी भी प्रकार की अत्यन्त ज्वलनशील
     पदार्थ के आस -पास आतिस बाजी न करे। 



दिवाली सुरक्षित मनाये ख़ुशिया पाए...

  
happy and safe Diwali

खान पान का विशेष ध्यान 
happy and safe Diwali
छान -छान छान जब तक है जान
नहीं रहेगी जान कौन कहेगा छान

 ये फार्मूला बिलकुल नहीं अपनाना है 

शुद्ध सात्विक और गुणवत्ता वाली चीजों का ही उपयोग करे. 

Friday, September 28, 2018

Best Diwali Quotes in hindi

Diwali Quotes, SMS, Wishes, 

Massage & Greetings

हैप्पी दीपावली 

ये दिवाली आपको स्वस्थ प्रसन्न चित्त एवं 
सुखी रखे, धन वैभव से भरपूर करे,
 जीवन मे खुशियों की बारिश कर दे,
 यही चाहत और मनोकामना है हमारी... 


HAPPY DIWALI
⬲⬲⬲⬲⬲⬲⬲⬲⬲⬲⬲


LAKSHMI माँ के आशीर्वाद से 
आप के घर परिवार मे खुशियाली
 की भरमार हो, धन धान्य की बृद्धी हो
  शुभ दीपावली।।

Wednesday, September 26, 2018

Diwali ka mahatm

दिवाली का महात्म 

Diwali ka mahatm
भारत वर्ष मे दिवाली (दीपावली) का त्यौहार बड़े धूम -धाम से मनाया जाता है  इसे भारतवासी प्राचीन काल  से ही उत्साह पूर्वक मनाते आ रहे है। हिन्दू  धर्म का ये मुख्य  त्यौहार है। जिसे भारत वासी बड़े गर्व के साथ उत्साह पूर्वक मनाते है। दिवाली का महात्म होने के कई धार्मिक कारण है या मान्यता है।


Diwali ka mahatma

 सबसे ज्यादा मान्यता इस बात की है की श्री रामचन्द्र जी १४ वर्ष का वनवास व्यतीत करके कार्तिक माह के अमावस्या को अयोध्या लौटे थे तब अयोध्यावासीयो  ने राम जी के राज्य रोहन पर दीप की मालाये सजाकर उत्सव मनाया था तभी से ये प्रचलित हो गया की कार्तिक मास में अमावस्या के रात  में दीपो को प्रज्वलित करके इस पर्व को पटाखों फुलझड़ियो, स्वदिस्ट पकवान, उपहार इत्यादि के साथ बड़े ही धार्मिक तरीको से मनाया जाता है।
   दिवाली का महात्म होने के दूसरा सबसे प्रमुख धार्मिक कारन है की इसी दिन समुद्र मंथन हुआ था जिसके पश्चात माता लक्ष्मी जी व धन्वंतरि प्रकट हुये इसलिए माता लक्ष्मी की विशेष पूजा पाठ व आराधना की जाती है। 

#BAGHELI SONG : Ham sab sath hai - Writer & Singer : Abhishek Rshik

हम सब साथ है: बघेली सांग शोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है,  हम सब साथ है, बघेली सांग- # युवा एकता परिषद के   संरक्षक   श्री सचिन शर्मा स...