Tuesday, May 19, 2020

#BAGHELI SONG : Ham sab sath hai - Writer & Singer : Abhishek Rshik

हम सब साथ है: बघेली सांग शोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, 


हम सब साथ है, बघेली सांग- # युवा एकता परिषद के   संरक्षक  श्री सचिन शर्मा सूर्य  जी के मार्गदर्शन और अविनाश फिल्म के बैनर तले फिल्माया गया है। 



गाने की  शूटिंग और एडिंग  किंग्स प्रोडक्शन सतना   द्वारा किया गया, सबसे खास बात यह है कि इस गाने के राइटर और सिंगर एक ही है जिसे लोग विंध्य के भजन सम्राट के रूप में ज्यादा जानते हैं क्योंकि ये सबसे ज्यादा भजन कीर्तन की गायन करते हैं इसलिए उनके नाम में भी रसिक की पदवी लगाई जाती है इनका पूरा नाम अभिषेक तिवारी है लेकिन ज्यादातर लोग अभिषेक रसिक के नाम से जानते हैं और जो ज्यादा करीबी है उन्ह ं ये भी पता है कि ये बघेली एक्टर अविनाश तिवारी के छोटे भाई है 



इस गाने का एक सबसे प्रमुख संदेश है कि हम साथ साथ है इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए इस गाने पर आठ (8) यूट्यूब चैनल के कलाकारों द्वारा फिल्मांकन किया गया है जिसके चैनल के नाम और कलाकारों के नाम इस प्रकार है।


(१) बघेली धरोहर - श्री सुभाष चंद्र मिश्रा जी। (२) कृष्णा म्यूजिक (फिल्म प्रोडक्शन हाउस) सुधीर पाण्डेय (३) विंध्या फिल्म - नवीन तिवारी (जनमेजय) (४) किंग्स प्रोडक्शन- पुष्पराज सिंह उर्फ ​​राजा भैया, 


(५) अविनाश तिवारी- अविनाश तिवारी, (६) शैलू -    शैलू  शर्मा, ( 7) युवा एकता परिषद युवा आगाज- सचिन शर्मा (8) रसिक भजन- अभिषेक तिवारी रसिक


हम सब साथ है बघेली सांग रिलीज होने के कुछ घंटेो में ही शोशल मीडिया पर वायरल हो गया और लोगों ने गाने की जमकर तारीफ भी की यूट्यूब चैनल पर भी तारीफ से भरे हुए कमेंट करने पर लोग पीछे नहीं हटे, बघेली के गायक और एक्टर अविनाश तिवारी ने इस गीत को मुस्कुरातेगा इंडिया (भारत) के तर्ज पर फिल्मांकन किया है उनका कहना है कि हमारी मातृभाषा बोली पर भी एक गाना ऐसा होना चाहिए जिससे हम सब एकजुट हों



 और संगठन के लिए प्रेरित हो साथ ही उन्होंने अपने फैंस और चाहने वालों से अनुरोध किया है कि इस गाने की आडियो में अपनी खुद की वीडियो बनाये और उसे शोशल मीडिया पर शेयर करे और अविनाश तिवारी को भी भेज सकते हैं।

युवा एकता परिषद के संरक्षक श्री सचिन शर्मा ने भी इस गीत की तारीफ करने के साथ ही कहा- " बघेलखण्ड के लोगों की स्थानीय भाषा बघेली को बढ़वा देने के उद्देश्य से बघेली कलाकार भाई अविनाश तिवारी द्वारा बघेली भाषा में संदेश देने के उद्देश्य से बघेली गाने के साथ यह वीडियो बनाया गया है जो बहुत ही प्रशंसनीय है युवा एकता परिषद बघेली गायक अभिषेक रसिक का!-हृदय से आभारी है |
यह वीडियो निश्चित रूप से एक अच्छा संदेश वाहक साबित होगा |

No comments:

Post a Comment

#BAGHELI SONG : Ham sab sath hai - Writer & Singer : Abhishek Rshik

हम सब साथ है: बघेली सांग शोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है,  हम सब साथ है, बघेली सांग- # युवा एकता परिषद के   संरक्षक   श्री सचिन शर्मा स...